फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar By-Election: सीएम धामी का रोड शो, मांगा समर्थन, कहा- कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के बराबर

Sat, 02 Sep 2023 04:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गरुड़ (बागेश्वर)

सार

Bageshwar By-Election: रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब जहर पीने के बराबर है। कहा कि ये चुनाव विकास का चुनाव है। और विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा वोट इस बार बीजेपी प्रतियाशी को मिलेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भीड़ देख गदगद हुए सीएम धामी बोले कि बागेश्वर का उप चुनाव भारत वर्ष में एक संदेश लेकर जाएगा। बागेश्वर एक धार्मिक भूमि हैं। पीएम मोदी उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलोँ के विकास के लिए रात दिन लगे हैं।
 

कांग्रेस को वोट देने का मतलब जहर पीने के बराबर: सीएम
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केबिनेट मंत्री दास ने कई विकास कार्य किए। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। सरकार उत्तराखंड के हर गांव के विकास लिए काम कर रही हैं। गरुड़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। सीएम ने कहा कि ये चुनाव विकास का चुनाव है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब जहर पीने के बराबर है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कब होगा चुने गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
विज्ञापन


सभा को केबनिट मंत्री रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्र भट, सांसद अजय टम्टा राजेन्द्र बिष्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष इंद्र फर्स्वाण पुष्कर काला, बसंती देव् बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास आदि ने संबोधित किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें