फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कुबेर के खजाने तक पहुंची पुलिस जांच, अभिलेखों से किया जा रहा मिलान

Thu, 23 Jul 2026 02:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियां अब मंदिर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कुबेर खजाने में रखी बहुमूल्य वस्तुओं और उनसे जुड़े अभिलेखों का मिलान कर रही हैं। शुरुआती जांच में दर्ज सभी वस्तुएं सुरक्षित मिलने से जांच का फोकस अब रिकॉर्ड के सूक्ष्म सत्यापन पर केंद्रित हो गया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम: मंदिर के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच अब कुबेर के खजाने तक पहुंच गई है। बुधवार को चढ़ावे की नियमित गणना के साथ ही पुलिस की जांच टीम ने कुबेर के खजाने में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य वस्तुओं और अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। पूरे दिन विशेषज्ञ लेखाकारों की टीम खजाने से संबंधित रिकॉर्ड का बारीकी से मिलान करती रही।

पुलिस उपाधीक्षक एवं जांच टीम के पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि कुबेर के खजाने में सुरक्षित रखी गई सभी वस्तुओं का अभिलेखों के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। अब तक की जांच में जिन वस्तुओं का रिकॉर्ड अभिलेखों में दर्ज है, वे सभी खजाने में सुरक्षित मिली हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, दर्ज होगा मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा
विज्ञापन


प्रत्येक रिकॉर्ड का सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र के अलावा समिति के सभी पटलों का निरीक्षण भी किया। सीईओ ने बताया कि पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें