फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में मिलेगा बदरीनाथ धाम को नया 'पुजारी'

Fri, 21 Feb 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर के रावल का चयन अप्रैल में होगा। तब तक नायब रावल वीसी ईश्वरन नंबूदरी रावल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


नंबूदरी के निलंबन की पुष्टि
समिति की कारगी चौक स्थित कार्यालय में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय हुआ। इस दौरान महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार रावल वी केशवन नंबूदरी के निलंबन की पुष्टि की गई।

पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी

तय हुआ कि शीतकाल में रावल जोशीमठ एवं पांडुकेश्वर में पूजा संपन्न कराएंगे। सनातन धर्म के प्रचार या किसी भी अन्य यात्रा के लिए रावल को समिति से अनुमोदन लेना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव

इसके अलावा पूर्व की भांति डिमरी समुदाय का एक व्यक्ति रावल के साथ रहेगा, जो रावल की यात्रा एवं इस दौरान उसके आचरण के संबंध में प्रतिदिन की रिपोर्ट मंदिर समिति को देगा।

पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग

अगर रावल के आचरण में किसी भी तरह की कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नायब रावल के चयन मानकों में भी तब्दीली होगी। उसकी शैक्षिक योग्यता, पारिवारिक पृष्ठभूमि और पूर्व आचरण को इसका आधार बनाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की। इस दौरान समिति के सीईओ बीडी सिंह, कार्याधिकारी अनिल शर्मा, समिति उपाध्यक्ष मधु भट्ट, गुलाब सिंह नेगी, हरीश डिमरी, राकेश ध्यानी, चंद्रकिशोर मैठाणी, राजेंद्र डबराल, दयाराम पुरोहित, राजन नैथानी, बचन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

बैठक में 22 करोड़ के बजट को मंजूरी
बैठक में समिति के यात्रा वर्ष 2014 के लिए 22 करोड़ के बजट को भी मंजूरी मिली। इसमें बदरीनाथ के लिए तकरीबन 16 करोड़ तथा केदारनाथ के लिए लगभग छह करोड़ का प्रावधान किया गया।

पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज

बजट का ज्यादा हिस्सा यात्री सुविधाओं पर व्यय किया जाएगा। इसमें मंदिर परिसर में निर्माण कार्य के साथ ही विभिन्न भवनों का जीर्णोद्धार, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना, टोकन सिस्टम दुरुस्त किए जाना आदि शामिल है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप माने गंभीर, फिर दिल्ली जाएगी टीम
न्यायिक निर्णय चाहे जो हो, लेकिन समिति की जांच कमेटी ने प्रथमदृष्टया रावल पर आरोपों को गंभीर माना है। उसने अपनी रिपोर्ट में जिन बिंदुओं को आधार बनाया है।

पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए

उनमें एफआईआर के साथ ही रावल के ब्लड सैंपल में एल्कोहल की पुष्टि, रावल का फोन करके युवती को बुलाना, उसे माफी के एसएमएस भेजना आदि को शामिल किया गया है।

सदन में रावल के आचरण पर निंदा प्रस्ताव भी आया। समिति एक बार फिर जांच के लिए दिल्ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें