बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि तीर्थयात्री धामों में अत्यधिक भीड़भाड़ और जानकारी के अभाव में बदरीनाथ और केदारनाथ में विभिन्न पूजा में प्रतिभाग नहीं कर पाते हैं।
तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली में पूजा का काउंटर स्थापित किया जाएगा। काउंटर पर शीतकाल और ग्रीष्मकाल में बदरीनाथ और केदारनाथ की पूजा के लिए बुकिंग की जा सकेगी। साथ ही लखनऊ और दिल्ली में तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान ठहरने के लिए यात्री विश्राम गृह की सुविधा भी दी जाएगी। यह कार्य अगले वर्ष से शुरू कर दिया जाएगा।