फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ की राह में अड़े हैं बर्फ के पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं लेकिन मौजूदा हालात डरा रहे हैं। रास्ता निर्बाध नहीं हो सका है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पसरा हिमखंड अभी तक हटाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन


कंचन गंगा में आठ मशीनें एक सप्ताह से हिमखंड हटाने में जुटी हैं। कंचन गंगा में हाईवे से करीब आठ फीट तक हिमखंड है। यहां सड़क पूरी तरह बह जाने से हिमखंड हटाने में दिक्कतें आ रही हैं।

शुक्रवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने हिमखंड के ऊपर ही लोहे की प्लेटें बिछाकर बदरीनाथ धाम तक छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी। निर्माण के काम में मौसम भी बाधा बन रहा है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे से धाम में झमाझम बारिश हुई जो शाम तक चली। ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद धाम में बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा ठप पड़ गई है। धाम में प्राइवेट संचार कंपनियां की सेवाएं नहीं हैं। व्यवसायियों, अधिकारियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

अनिल अंबानी 26 को केदारनाथ और बदरीनाथ में

उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी 26 अप्रैल को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मत्था टेकेंगे। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अनिल अंबानी 26 अप्रैल सुबह 10.40 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे और बाबा केदार के दर्शन के बाद हेलीकॉप्टर से 11.10 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगे।

इस दौरान वह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लामबगड़ का दौरा भी करेंगे। बदरीनाथ में करीब आधा घंटे पूजा में शामिल होने के बाद अंबानी हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। अंबानी के साथ अर्जुन कोठारी और नीना कोठारी भी मौजूद रहेंगे। अनिल अंबानी का पहले 25 अप्रैल को केदारनाथ और 26 अप्रैल को बदरीनाथ पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अब इसमें कुछ परिवर्तन किया गया है।

सोनिया, प्रियंका आएंगी
वहीं धाम में अंबानी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा के आने की भी चर्चा है। सीएम हरीश रावत 25 अप्रैल को शाम 3.30 बजे धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें