फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, शीतलहर ने किया परेशान, जम गए नाले

Tue, 11 Nov 2025 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)

सार

कई जगह बहने वाला पानी तक जम रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि धाम में पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर आएं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में जम गया पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि यहां पर नाले जमने लग गए हैं। सुबह और शाम शीतलहर चल रही है जिससे यात्री ठिठुरते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में अक्तूबर माह में बर्फबारी होने के बाद से तापमान लगातार गिर रहा है। रात में तापमान माइनस 4 तक पहुंच रहा है तो अधिकतम 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। दोपहर में धूप खिलने से यात्रियों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन बाद में ठंडी हवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह बहने वाला पानी तक जम रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि धाम में पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर आएं। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही धाम में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें