तब से यहां सबसे अधिक दिक्कत पागलनाला से बैलाकूली के बीच है। 500 मीटर हिस्से में वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो रही है। बैलाकूची में हाईवे का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त पड़ा है। इसी के समीप पागलनाला में भी मलबे के ऊपर से ही वाहन चल रहे हैं। कई वाहन मलबे में फंस रहे हैं, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन रही है।
दिल्ली के त्रिभुवन, कांता प्रसाद और मनुवेंद्र का कहना है कि पीपलकोटी से सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के लिए निकले थे, लेकिन पागलनाला से बैलाकूची के बीच आगे जाने में एक घंटे का समय लग गया, जिससे यात्रा शेड्यूल गड़बड़ा गया। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर हाईवे कर मरम्मत की जाएगी। जहां भूस्खलन हो रखा है, वहां जल्द सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।