कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी इस दौरान दूरी तरफ से ठप रही। दोपहर करीब एक बजे पोकलेन मशीन ने नाले के कल्वर्ट से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। कल्वर्ट के दोनों ओर से पत्थरों का भरान किया गया जिसके बाद ददोपहर करीब तीन बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।
बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए नाले के दोनों ओर से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। हाईवे के खुलने पर एक-एककर यात्रा वाहनों की आवाजाही करवाई गई। दोपहर साढ़े तीन बजे तक हाईवे के दोनों ओर से फंसे यात्रा वाहनों को सुरक्षित निकाल दिया गया है।