पैदल चलकर जोशीमठ बाजार पहुंचे यात्री
दिल्ली से बदरीनाथ जाने वाले यात्री रामशरण, संगीता, पीके गुप्ता आदि बताया कि वह दोपहर दो बजे यहां जाम में फंस गए थे। ओम प्रकाश भट्ट व उनके साथी सुबह दस बजे गोपेश्वर से जोशीमठ के लिए निकले थे, लेकिन शाम छह बजे तक भी जाम नहीं खुलने से वे करीब पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर जोशीमठ बाजार पहुंचे।
जोशीमठ थाने के एसआई संजय नेगी ने बताया कि जोगीधारा के पास सड़क काफी संकरी है। यहां पर बड़े वाहनों की आवाजाही होने से समस्या उत्पन्न हो रही है। जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Dengue Attack: देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, 500 से ज्यादा मरीज मिले, कोटद्वार में दो मौत
हाईवे पर पड़े मलबे से और विकराल हो रही स्थिति
पिछले दो सालों से हेलंग से जोशीमठ (10 किमी) तक हाईवे चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। हेलंग से सेलंग (5 किमी) तक चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है, जबकि सेलंग से जोशीमठ (5 किमी) तक हाईवे पर हिल कटिंग और डामर बिछाने का काम चल रहा है। यहां हाईवे किनारे जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं। जोगीधारा से सेलंग तक हाईवे अधिकांश जगहों पर चट्टान से होकर गुजर रहा है। जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है।