फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस: तेंदुए ने किया हमला तो दरांती लेकर भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई अपनी जान

Fri, 22 Jul 2022 01:03 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)

सार

शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया जिसके बाद परिजन महिला को सीएचसी लाए। दीपा देवी के सिर में छह और कान में एक टांका लगा। उनके पैर में भी घाव हुए हैं।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भंडारी गांव में घास काटने जंगल गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला ने साहस का परिचय देते हुए दरांती से तेंदुए पर वार कर उसे भगा दिया। हमले में घायल महिला को सात टांके लगे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


खौफ: श्रीनगर में बहुउद्देश्यीय पार्क के बाथरूम में घुसा गुलदार, दरवाजा खोलते ही युवक के उड़ गए होश, देखें तस्वीरें

भंडारी गांव निवासी दीपा देवी (45) पत्नी जसवंत सिंह बृहस्पतिवार को अन्य महिलाओं के साथ गांव से एक किमी दूर नदुलीगाड़ा के जंगल में घास काटने गई थी। दिन में करीब 11 बजे जंगल में घात लगाए तेंदुए ने दीपा पर अचानक हमला कर दिया। दीपा ने हिम्मत दिखाते हुए अपने बचाव में दरांती से उस पर वार किया और शोर मचाया। दीपा का शोर सुनकर कुछ दूरी पर घास काट रहीं निर्मला देवी और नीमा देवी भी शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया जिसके बाद परिजन महिला को सीएचसी लाए। दीपा देवी के सिर में छह और कान में एक टांका लगा। उनके पैर में भी घाव हुए हैं। परिजनों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर टीम भेज दी गई है। पीड़िता की ओर से मुआवजा के लिए प्रार्थना पत्र मिला है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें