फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से दो घंटे फंसे रहे 1500 यात्री, अभी भी खतरे से खाली नहीं आवाजाही

Thu, 18 Jul 2019 06:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण बृहस्पतिवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में दो घंटे तक बंद रहा। चट्टान से बार-बार पत्थर और मलबा आने से यहां आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में 1535 तीर्थयात्रियों को अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लामबगड़ क्षेत्र में सुबह से चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया। अपराह्न साढ़े तीन बजे से क्षेत्र में तेज बारिश शुरू होने से लामबगड़ चट्टान से पत्थर और मलबा हाईवे पर आना शुरू हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गोविंदघाट थाना पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक ली। 

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम जाने वाले करीब 760 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर व गोविंदघाट और बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे 775 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। गोविंदघाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि साढ़े पांच बजे हाईवे के सुचारू होने पर रोके गए सभी तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया है।

लामबगड़ में भूस्खलन सुधारीकरण कार्य कर रही मेकाफेरी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शुभांकर पॉल ने बताया कि लामबगड़ में बार-बार मौसम खराब हो रहा है, जिससे आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। लामबगड़ में हाईवे के दोनों ओर जेसीबी मशीन लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें