बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बृहस्पतिवार रात को जमकर बारिश हुई, जबकि चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे दोनों धामों में ठंड बढ़ गई है। साथ ही नीलकंठ, सतोपंथ, नीती घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
शुक्रवार को भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जो देर शाम तक भी जारी रही, जिससे जिले के मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत पर भी बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में ठंड को देखते हुए तीर्थयात्री दोपहर बाद अपने कमरों पर ही दुबके रहे।