फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand landslide: बदरीनाथ हाईवे से हटाए गए बोल्डर, वाहनों की आवाजाही भी हुई शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Wed, 25 Jun 2025 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चमोली

सार

बदरीनाथ हाईवे से बोल्डर-मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। हाईवे खुलते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। बीआरओ ने बोल्डरों को हाईवे से हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को रोक लिया गया था। मौके पर पुलिस और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम पहुंची। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में चट्टान से छिटक कर पत्थर हाईवे पर आ गए थे।

जिसके चलते सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों ओर से रोक लिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के खुलने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री

केदारनाथ में भी तेज बारिश

विज्ञापन

वहीं, केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है, इसके चलते सोनप्रयाग में यात्री रोके गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कल रात से ही केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है। पैदल मार्ग के सभी पडावों पर सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें