हाईवे की हालत देखते हुए गत चार जुलाई को एसडीएम कीर्तिनगर अजयवीर सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ तोताघाटी का निरीक्षण किया था। इसके बाद बड़े वाहनों को ऋषिकेश-चंबा-मलेथा रूट पर डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।
दूसरी ओर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर ने एसडीएम कीर्तिनगर को पत्र भेजकर मानसून काल में रात के वक्त सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।
ठेकेदार ने तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ का कटान कर चौड़ीकरण कार्य 45 दिन में पूरा करने की बात कही है। इस वजह से प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में रात के वक्त छोटे वाहनों के आवागमन को भी प्रतिबंधित कर दिया जाए।
- बीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड
वर्तमान में सड़क की स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही सुरक्षित नहीं है। इसलिए बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया है। रात के वक्त वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के संबंध में जिलाधिकारी से विचार विमर्श किया जाएगा।
- अजयवीर सिंह, एसडीएम कीर्तिनगर