फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन खुला बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से फिर हुआ बंद, तीर्थयात्रियों की मुसीबत बढ़ी

Wed, 09 Aug 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को तीन द‌िन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे मलबा आने से फ‌िर बंद हो गया। लामबगड़ में मलबा आने से तीर्थयात्रियों को वहीं रोक द‌िया गया। वहीं बीआरओ की टीम हाईवे से मलबा हटाने में जुटी है। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मंगलवार शाम को खुल पाया था। ज‌िसके बाद पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ और बदरीनाथ में फंसे 250 तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हुए।
बदरीनाथ हाईवे रविवार को पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से लामबगड़ में बंद हो गया था।

लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे सुचारु नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए करीब 250 तीर्थयात्री सुरक्षित स्थानों पर फंसे रहे। मंगलवार दोपहर बाद मौसम ठीक रहा तो शाम साढ़े छह बजे बीआरओ ने हाईवे खोल दिया।
विज्ञापन


हाईवे खुुला तो जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। लेक‌िन बुधवार को फ‌िर हाईवे बंद हो गया। इससे तीर्थयात्रियों की भी मुसीबत बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें