फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे हादसा: कार्यदायी संस्था पर मुकदमा दर्ज, पांचों मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 25-25 लाख रुपये

Sun, 18 Apr 2021 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के समीप हुई वाहन दुर्घटना में प्रभावित परिजनों की तहरीर के आधार पर जोशीमठ प्रशासन ने एनएचआईडीसीएल और एनकेजी कंपनी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीएम कुमकुम जोशी की मौजूदगी में एनएचआईडीसीएल ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को खाई से सभी शवों को रेस्क्यू करने के बाद जोशीमठ के लोगों ने एनएचआईडीएल व एनकेजी कंपनी के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50-50 लाख मुआवजा देने के लिखित आश्वासन के बाद ही शवों को उठाने की चेतावनी दी।

उत्तराखंड: हंसी-खुशी शादी से लौट रहे थे कार सवार, हुआ हादसा और कई घरों में छाया मातम, तस्वीरें
विज्ञापन


मौके पर मौजूद एसडीएम कुमकुम जोशी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को शीघ्र मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि कंपनी की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई और शवों को मौके से उठा लिया गया। एसडीएम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कंपनी के खिलाफ लापरवाही से कार्य करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र समेत पांच की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के समीप बरात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार को देर रात की बताई जा रही है। 

कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक बरात से जोशीमठ लौट रहेे थे। रविवार सुबह घटना स्थल पर कार के टायर के निशान मिलने पर घटना का पता चल पाया। इसके बाद जोशीमठ औैर पीपलकोटी सेे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शवों को निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 

नीती गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विनोद नैथवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह जोशीमठ से भीमतला गांव में बारात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बरात शाम को करीब साढ़े छह बजे जोशीमठ के लिए लौटी। बरात के सभी वाहन बरातियों को लेकर जोशीमठ पहुंच गए थे, लेकिन एक कार और उसमें सवार लोग नहीं पहुंचे। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोग रातभर बदरीनाथ हाईवे पर उनकी ढूंढखोज में जुटे रहे।

सूचना पर पुलिस भी रातभर खोजबीन करती रही, लेकिन रविवार सुबह घटना का पता चल पाया। पूर्व प्रधान ने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच की ओर से पुल निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यहां सड़क के दोनों ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। एसडीएम कुमकुम जोशी ने कहा कि वाहन के पुराने पुल के बजाय निर्माणाधीन पुल से गुजरने के कारण यह हादसा हुआ होगा। दुर्घटना की जांच कराई जाएगी।

मृतकों की सूची
प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया 
रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल, नीती कौड़िया  
प्रवीन नैथवाल (23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल, नीती कौड़िया  
गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंद्र गमस्वाल, बौंला, गमशाली 
शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें