फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौत

Wed, 05 Jun 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Badrinath Highway Accident: न्यूयार्क में रहने वाले नौ प्रवासी भारतीय श्रद्धालु बदरीनाथ धाम से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर टेम्पो-ट्रैवलर से ऋषिकेश लौट रहे थे। इसी बीच उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बदरीनाथ से लौट रहे प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


बुधवार को न्यूयार्क में रहने वाले नौ प्रवासी भारतीय श्रद्धालु बदरीनाथ धाम से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर टेम्पो-ट्रैवलर से ऋषिकेश लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नरकोटा में पहाड़ी से एक बड़ा वोल्डर सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा। पत्थर इतना बड़ा था कि वाहन की छत तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे वाहन में सवारअमित सिकधर(62) और बुद्धदेव मजूमदार(74) निवासी न्यूयार्क, अमेरिका गंभीर घायल हो गए।

Yamunotri Dham: जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर भूस्खलन, बोल्डर और मलबे की चपेट में आकर एक यात्री की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रुद्रप्रयाग कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया ने बताया कि वाहन में सवार अन्य सात लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे के बाद से वह काफी घबराए हुए हैं। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें