सुरंग से जुड़ी जानकारी
वर्ष 2008-09 में बीआरओ ने भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव।
वर्ष 2016 में सुरंग निर्माण के लिए प्रारंभिक सर्वे हुआ।
विशेषज्ञों ने तीन चरणों में किया संपूर्ण सर्वे कार्य।
2019 में सुरंग निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिली।
2021 में सुरंग व पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया।
सुरंग व पुल से गौरीकुंड व बदरीनाथ हाईवे होंगे आपस में लिंक।
200 मीटर लंबा होगा डबल लेन पुल
रुद्रप्रयाग। बेलणी में सुरंग को बदरीनाथ हाईवे से लिंक करने के लिए अलंनकदा नदी पर 200 मीटर लंबा डबल लेन पुल प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था द्वारा नदी के दोनों तरफ पुल के एबेडमेंट निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। यहां मशीनों से कठोर चट्टानी क्षेत्र को काटा जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बहा, जालंधरी नदी उफान पर, यमुना का रुख देख डरे पुरोहित
सुरंग निर्माण की गति उम्मीद के हिसाब से चल रही है। कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य सही किया जा रहा है। सुरंग निर्माण की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट संस्था से मांगी जा रही है। सुरंग और पुल निर्माण का कार्य जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि, रुद्रप्रयाग