फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन तय, आगामी 6 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Wed, 01 Feb 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
badrinath door opening - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भक्त आगामी छह मई से भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। बुधवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई।
विज्ञापन


22 अप्रैल को टिहर नरेश के राजदरबार में महारानी द्वारा तिल का तेल निकाला जाएगा। इसके बाद छह मई को विधिविधान के साथ तड़के चार बजकर 15 मिनट पर धाम के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

शीतकाल के बाद भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने का मुहूर्त बसंती पंचमी के दिन नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में तय किया गया। बुधवार को प्रात: 9.30 बजे से नरेंद्रनगर राजदरबार में धार्मिक कार्यक्रम हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखने के बाद तय हुअा‌ दिन

बद्रीनाथ
राजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखने के उपरांत आर्चायगण ने बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय तय किया।

हर साल कपाट खुलने से पहले कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू होते हुए ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिमरगांव होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचती है।

अनुष्ठान में राजा मनुजयेंद्र शाह, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन उनियाल और डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के पदाधिकारी और सदस्यगण शिरकत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें