ब्रह्मकपाल में महाराष्ट्र के श्रद्धालु तर्पण देने पहुंचे थे। इसी दौरान अलकनंदा नदी के घाट पर नहाने गए दिलीप चतुर्भुज राघनी पैर फिसलने से नदी में बह गए।
बदरीनाथ धाम में तर्पण के लिए आया महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु बृहस्पतिवार को अलकनंदा नदी में बह गया। पुलिस टीम दिनभर उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल में महाराष्ट्र के श्रद्धालु तर्पण देने पहुंचे थे। इसी दौरान अलकनंदा नदी के घाट पर नहाने गए दिलीप चतुर्भुज राघनी (62) पुत्र स्व. चतुर्भुज राघनी, निवासी विहाइंड विश्वास स्टेट दलाल चाल, वार्ड नंबर तीन, बुल्ढाना, महाराष्ट्र नदी में डूब गए।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे दिलीप की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि नदी में बहे तीर्थयात्री की लगातार तलाश की जा रही है।