फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी के दिन घोषित होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, यहां निकलेगा मुहूर्त

Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
badrinath
विज्ञापन

दस फरवरी को वसंत पंचमी के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की जाएगी। नरेंद्रनगर में टिहरी राजा के दरबार में धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी। इन दिनों बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति दोनों धामों में तीर्थयात्रा के दौरान उपयोग में लाए जाने वाली चंदन और केसर की व्यवस्था में जुटी हुई है।  

विज्ञापन


बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दस फरवरी को वसंत पंचमी के दिन सुबह साढ़े दस बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय होगी। इसी दिन डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि गाडू घड़ा (तेल कलश) लेकर राजदरबार पहुंचेंगे और गाडू घड़ा यात्रा की तिथि भी तय की जाएगी।

 

कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के दौरान टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, राज पुरोहित संपूर्णानंद जोशी, कृष्ण प्रसाद उनियाल और राकेश डिमरी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें