फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बदरीनाथ को लेकर धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

Wed, 17 May 2023 07:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

सोशल मीडिया पर माणा गांव में भीम पुल के समीप एक साधु बदरीनाथ धाम को लेकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहा है। मामले में बदरीनाथ धाम में रह रहे साधुओं में भी आक्रोश है। बुधवार को बदरीनाथ में रह रहे स्वामी अदृश्यानंद ने धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माणा में एक साधु की ओर से बदरीनाथ धाम को लेकर की गई धार्मिक टिप्पणी पर बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी आईटी एक्ट में कार्रवाई की जा सकती है।

पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर माणा गांव में भीम पुल के समीप एक साधु बदरीनाथ धाम को लेकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। मामले में बदरीनाथ धाम में रह रहे साधुओं में भी आक्रोश है। बुधवार को बदरीनाथ में रह रहे स्वामी अदृश्यानंद ने धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: किशोरी के साथ हैवानियत, बेहोश कर हर रोज कई बार किया जाता दुष्कर्म, होश में आते ही फिर देते नशा
विज्ञापन


बदरीनाथ कोतवाली के एसएसआई एलपी बिजल्वाण ने बताया कि साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी खोज की जा रही है। सोशल मीडिया पर मामले को प्रसारित करने से यूट्यबर ने लोगों में धार्मिक भावना भड़काने का काम किया है। लिहाजा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी आईटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें