फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में दिखाई जाएगी केदारनाथ आपदा 2013 की तबाही की दास्तां

Wed, 12 Apr 2017 08:50 AM IST
भूपेश कन्नौजिया/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
most horrible photos of kedarnath disaster - फोटो : file photo
विज्ञापन
जून 2013 में केदारनाथ में आई आपदा को साढ़े तीन साल के ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन आज भी आपदा की बात आते ही आंखों के सामने तबाही मंजर घूमने लगता है। अब इंग्लैंड में केदारनाथ आपदा के दर्द की दास्तां बयां की जाएगी।
विज्ञापन


'बद्री दा क्लाउड' फिल्म 17 को देहरादून तो 21 को नैनीताल और इंग्लैंड में रिलीज होगी। यह फिल्म जून 2013 में आई आपदा पर बनी है। इस फिल्म के अधिकांश कलाकार उत्तराखंड के ही हैं।

यह जानकारी फिल्म की कलाकार मुक्तेश्वर की मूल निवासी निर्मला जे चंद्रा ने दी। बताया कि नैनीताल व हल्द्वानी में फिल्म रिलीज होने के दौरान दर्शकों के साथ फिल्म देखेंगे और उत्तराखंड के हालातों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा प्राभावित क्षेत्रों में की गई शूटिंग

badri the cloud
वर्तमान में मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में करियर बना रहीं चंद्रा ने बताया की फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। बताया कि शूटिंग आपदा प्राभावित क्षेत्रों में की गई है।

अमर उजाला से बातचीत में चंद्रा ने कहा कि शूटिंग के दौरान कई बार यह सोच कर ही रूह कांप जाती थी कि वास्तविक आपदा के दंश झेलने वालों पर क्या बीती होगी। बताया कि कहानी का केंद्र आपदा तो है ही इसके अलावा एक प्रेम कहानी के इर्द गिर्द भी फिल्म चलती नजर आएगी।

बताया कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कहानीकार और गीतकार देहरादून निवासी संजय सिंह हैं। हरियाणा निवासी राम मेहर जांगडा अभिनेता का किरदार निभाते नजर आएंगे। कहा कि फिल्म में पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार, हेमंत पांडे, देहरादून निवासी निधि नौटियाल और प्रियंका नेगी ने भी किरदार निभाया है। चंद्रा ने बताया कि फिल्म के दो गाने गायक शान ने गाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें