प्रोजेक्ट योजना के तहत विकासनगर ब्लॉक के 19 राजकीय विद्यालयों में बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं। आठ स्कूलों में बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है, जबकि 11 में काम जारी है। जल्द यहां भी बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। प्रत्येक विद्यालय को बैडमिंटन कोर्ट तैयार कराने के लिए 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी विनिता नेगी कठैत ने बताया कि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जस्सोवाला, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मवाला, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सभावाला, राजकीय इंटर कॉलेज सोरना, राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर, राजकीय इंटर कॉलेज बाढ़वाला, राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला और राजकीय इंटर काॅलेज मेदनीपुर में बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। जबकि, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाढ़वाला, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूड, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुल्हाल, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवथला, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीशमबाड़ा, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज तिमली, राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढकरानी और राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला में काम जारी है। उन्होंने बताया कि कोर्ट डीएम के दिशा-निर्देशन में बनाए जा रहे हैं। खेल प्रेमी छात्रों के लिए सरकार की यह पहल लाभदायक साबित होगी। वहीं, छात्रों में खेलकूद के प्रति रूचि भी बढ़ेगी।