सबने बंद कर ली आंख
नियमानुसार चावल की राइस मिल से खरीद व गोदाम से जिलों में भेजने के समय अनाज की सैंपलिंग अनिवार्य है। लेकिन न तो खरीद के समय सैंपल लिया जा रहा था, ना ही जिले में भेजते समय। लंबे समय से राइस मिलों से सस्ता व पुराना चावल खरीदकर उसे बंटवाने के लिए भेजने का काम चल रहा था। इसके लिए क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक से लेकर जिलों के खाद्य अधिकारी तक आंख मूंदे हुए थे।
अब तैयार की जाएगी विस्तृत रिपोर्ट, फिर होगी कार्रवाई
खाद्य गोदाम पर प्रशासन की कार्यवाही दूसरे दिन पूरी हो गई। अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कितने नमूने फेल हुए? वहां क्या होना चाहिए था और क्या-क्या वहां नहीं मिला। किस स्तर पर लापरवाही बरती गई? एडीएम पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपेंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी...अब सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी होंगे विवाह व वसीयत पंजीकरण, ये बाध्यता भी की गई खत्म
दो दिन तक चली कार्यवाही पूरी हो गई है। दूसरे दिन चावलों की 12 लॉट के नमूने जांच में फेल हुए हैं। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। -जयभारत, एडीएम