फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टरों ने किया चमत्कार, बच्चे की अंगुली का बनाया अंगूठा

Tue, 12 Feb 2019 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अंगुली का ऑपरेशन कर अंगूठा बनाने में सफलता
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हड्डी रोग विभाग की चिकित्सकीय टीम ने चार वर्षीय बच्चे की अंगुली का ऑपरेशन कर अंगूठा बनाने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन


इससे पूर्व बच्चे के हाथ में महज चार अंगुलियां थीं। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने सर्जरी के लिए चिकित्सकीय दल की सराहना की है। उन्होंने बताया कि अस्थि रोग विभाग के विशेषज्ञ सर्जन डॉ. विवेक सिंह ने प्रो. शोभा एस. अरोड़ा के मार्ग दर्शन में हाथ के अंगूठे से संबंधित सर्जरी करने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

इन डॉक्टरों की टीम रही शामिल

प्रो. रविकांत ने बताया कि बहुत से बच्चे जन्म से ही अंगूठा व बाजू की एक हड्डी विहीन पैदा होते हैं।

इसके चलते उन्हें सामान्य रूप से दैनिक कार्यों जैसे लिखने, भोजन आदि में दिव्यांगता की स्थिति का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकीय दल में डॉ. विवेक सिंह, डॉ. सितांशु बारिक, डॉ. सोविक पॉल, डॉ. अजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें