फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब एक ही परिवार में बारात लेकर पहुंच गईं तीन दुल्हनें, पढ़िए अनोखी कहानी

Tue, 12 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जोजोड़ा परंपरा के तहत एक साथ हुए तीन विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून जिले में एक ही घर में तीन बहुओं की बारात पहुंची। जिसके बाद जश्न का दौर शुरू हो गया। देहरादून जिले के तहत कालसी के अन्तर्गत कनबुआ गांव निवासी जालम सिंह पंवार के यहां एक साथ तीन बहुओं की बारात पहुंची।

विज्ञापन


बता दें कि देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में दुल्हन के बारात लेकर आने की अनूठी परंपरा है। इसे 'जोजोड़ा' कहा जाता है।

विज्ञापन

वर पक्ष के लोगों ने बरातियों का जोरदार स्वागत

रविवार को कनबुआ गांव के एक परिवार में संयुक्त परिवार की परंपरा का निर्वाह करते हुए तीन दुल्हनें बारात लेकर पहुंचीं। जालम सिंह के तीन पुत्र देवेद्र (धीरज), प्रदीप व संदीप का विवाह एक ही दिन किया गया।

किस्तूड़ गांव से अमिता, क्वासा गांव से प्रिया और भाकरौऊ गांव से रक्षा बारात लेकर गांव पहुंची। वर पक्ष के लोगों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया और पारंपरिक लोक गीतों पर जमकर नाच गाना हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें