फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मां के साथ सो रही 27 दिन की बच्ची गायब, हड़कंप, तलाश जारी

Tue, 17 Dec 2019 12:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा

सार

  • चकरपुर चौकी पुलिस ने पचौरिया नई बस्ती में परिजनों से जुटाई जानकारी, तलाश जारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकरपुर चौकी क्षेत्र के पचौरिया नई बस्ती में मां-बाप के साथ सो रही 27 दिन की नवजात बच्ची के गायब होने से हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सोमवार को मासूम के बारे में परिजनों से जानकारी जुटाई। वहीं, देर शाम करीब पांच बजे शारदा नहर के किनारे झाड़ियों में बच्ची का कंबल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पचौरिया नई बस्ती निवासी विजय कुमार ने सूचना दी कि रविवार रात कमरे में उनके साथ सो रही 27 दिन की बच्ची प्रियांशिका अचानक गायब हो गई। बताया कि सुबह करीब चार बजे जब उसकी पत्नी निशा जागी तो बच्ची को न देख मुझे जगाया। बच्ची की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर आसपास के लोग भी प्रियांशिका की तलाश करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला।

विजय ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है और 20 नवंबर को उसकी बेटी प्रियांशिका का जन्म हुआ, जिस पर वह छुट्टी में घर आया है। घर में मां विमला देवी, पिता अर्जुन राम, वह और उसका भाई अजय हैं। रविवार रात करीब आठ-नौ बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद पत्नी निशा पुत्री प्रियांशिका को लेकर सोने को चली गई। सुबह चार बजे कंबल के साथ पुत्री गायब मिली। बताया कि दंपती का प्रेम विवाह 25 जनवरी 2018 को हुआ था। प्रियांशिका पहली संतान है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

झाड़ियों में मिला नवजात का कंबल

इधर, समाजसेवी लक्ष्मी देवी, कैप्टन मदन कुमार, मदन कुमार, मोहन जोशी आदि ने भी जानकारी ली। चकरपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर बच्ची की तलाश की जा रही है। देर शाम तक परिजन बच्ची की तलाश करते रहे। 

चकरपुर के पचौरिया नई बस्ती में घर से गायब नवजात बच्ची का कंबल शारदा नहर के किनारे झाड़ियों में मिला। इससे बच्ची को नहर में फेंकने की संभावना जताई गई है। चकरपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया। 

बीडीसी सदस्य मनोहर प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे गोरखानाले के पास शारदा नहर किनारे झाड़ी में नवजात बच्ची का कंबल मिला। इसी कंबल में प्रियांशिका को घर में सुलाया गया था। चकरपुर चौकी इंचार्ज एसआई देवेंद्र राजपूत ने बताया कि मौके पर कंबल मिला है, बच्ची के नहर में फेंकने की संभावना भी जताई है। बताया कि नहर में भी बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें