फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात गजराजों की चिंघाड़ से गूंजे रहे उत्तराखंड के पार्क

Sat, 12 Aug 2017 12:33 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
baby elephant
विज्ञापन
उत्तराखंड के राजाजी राष्ट्रीय पार्क टाइगर रिजर्व सहित अन्य पार्कों में इस बार नवजात गजराजों की चिंघाड़ गूंज रही है। हाथियों के हर झुंड में नवजात गजराजों की अच्छी खासी तादात देखने को मिल रही है। हाथियों के बढ़ते कुनबे से पार्क प्रशासन भी उत्साहित है। 
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर सनातन सोनकर के मुताबिक पार्क में हाथियों की संख्या 309 से 366 हुई है। वहीं प्रदेशभर में हाथियों की संख्या दो हजार से पार पहुंचने का अनुमान है। इस बार राजाजी राष्ट्रीय पार्क टाइगर रिजर्व सहित प्रदेश के सभी आरक्षित और अनारक्षित वन क्षेत्रों में हाथियों की गणना ट्रांसेक्ट लाइन (लीद मिलान), ब्लॉक काउंटर और वाटर हॉल के माध्यम से की गई थी।

पहली बार इस विधि से हाथियों की गणना उत्तराखंड सहित पूरे देश में हुई। अब तक हर बीट में प्रत्येक वन रक्षक सीधे बीट में जाकर हाथियों को देखकर गणना करते थे।
विज्ञापन


राजाजी राष्ट्रीय पार्क टाइगर रिजर्व, भागीरथी सर्किल, नरेंद्र नगर, शिवालिक सर्किल, लैंसडाउन, कालसी, देहरादून, हरिद्वार, नार्थ कुमाऊं सर्किल, चंपावत, कार्बेट टाइगर रिजर्व आदि आरक्षित एवं अनारक्षित वन क्षेत्र में की गई गणना में इनकी संख्या इस बार 1797 से बढ़कर दो हजार के पार पहुंचने का अनुमान है। राजाजी राष्ट्रीय पार्क टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर सनातन सोनकर के मुताबिक पार्क में हाथियों के हर झुंड में अच्छी खासी संख्या में नवजात गजराज देखने को मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें