फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 12 और लोगों को हुआ स्वाइन फ्लू, संख्या बढ़कर हुई 67 

Sat, 12 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
देहरादून में 12 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इसमें कुछ मरीज देहरादून, हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिन मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है उनमें कई बच्चे शामिल हैं। दून में अब तक 40, दस अन्य जनपदों एवं सात अन्य राज्यों के मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 
जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उसमें भगवानपुर, हरिद्वार की चार वर्षीय बच्ची इशिका की पहले ही मौत हो चुकी है।

बच्ची को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, दून निवासी 44 वर्षीय पवन पांडे, इसी जनपद के पांच वर्षीय रेवांत सिंह, दून की 52 वर्षीय अनीता, हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती तीन वर्षीय अंशिका, दून निवासी चार वर्षीय अधव, 35 वर्षीय नताशा, प्रेमनगर निवासी 21 वर्षीय अमित थापा, हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती छह वर्षीय अभिनव, हरिद्वार निवासी दस वर्षीय काव्या चौधरी, सहारनपुर निवासी 44 वर्षीय शालिनी अग्रवाल एवं सेवलाकला दून निवासी 49 वर्षीय जीएस वारने में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें