फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू बाबा के लिए मौत बनकर आया गुलदार

Mon, 16 Dec 2013 05:03 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धारी देवी के समीप ढामक में बीते दिन संदिग्ध अवस्था में पडे़ मिले बबलू बाबा के मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस को अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस बाबा के हत्या की आशंका से इंकार करते हुए दावा कर रही है कि गुलदार ने बाबा को मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन


सिर कटी लाश मिली
बबलू बाबा के साथ रहने वाले संध्यानाथ ने बताया कि 14 दिसंबर की रात को बबलू शराब के नशे में कुटिया में पहुंचा था। शोर शराबा करने के उपरांत वह रात को ही कुटिया से नीचे आकर प्रतिक्षालय में सो गया था। दूसरे दिन बबलू बाबा की सर कटी लाश कुटिया से कुछ दूरी पर मिली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
हालांकि बाबा के शरीर पर कुछ जख्म भी है। गर्दन नोच रखी है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर लिया है। एसआरई चंद्रमोहन का कहना है कि जिस स्थिति में बाबा की गर्दन नोच रखी है और शरीर पर नाखुनों के निशान है।
विज्ञापन


उससे स्पष्ट हो रहा कि गुलदार के हमले में बाबा की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएंगी। मृतक बाबा के साथियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें