बाबा रामदेव ने कहा कि देशभर में योग की निशुल्क कक्षाएं चलाकर चरित्र का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस का दर्जा दिलाकर पीएम मोदी ने पूरे विश्व में योग की सार्थकता को आगे बढ़ाया है।
बाबा रामदेव ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर अहमदाबाद में विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पांच लाख लोग भाग लेंगे। जिसमें बाबा रामदेव भी पहुंचेंगे।