फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 24 घंटे ओलावृष्टि का अलर्ट

Wed, 03 May 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के पांच जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, हल्की हवाओं के बीच गर्मी से राहत जरूर रही।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे ओलावृष्टि की वॉर्निंग जारी की गई है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि दून में भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें