फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम को लेकर फिर बोले बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा

Tue, 03 Oct 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
 गुरुमीत राम रहीम को लेकर बाबा रामदेव ने फिर एक बड़ी बात कह दी। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने...

 
Trending Videos
विज्ञापन

यहां जानिए क्या कहा

2 of 7
नदी अभियान रैली फॉर रिवर्स के कार्यक्रम में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ की ओर से एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने एक ही दिन में साधू संतों के साथ मिलकर एक लाख पौधे रोपने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

3 of 7
trivendra
सतगुरु जग्गी वासुदेव के अभियान को समर्थन देते हुए  वीआईपी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति हैं। नदियों का संरक्षण जरूरी है। नदियों के संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगाना बेहद जरूरी है।

4 of 7
trivendra
उन्होंने नदी अभियान चलाने के लिए सद्गुरु जग्गी महाराज की सराहना करते हुए नदियों के किनारे खाली पड़ी भूमि पर एक करोड़ पौधे लगाने की बात कही। इसमें हरड़, बहेड़ा, नीम और जड़ी बूटियों के पेड़ लगाए जाएंगे
 
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
बाबा रामदेव ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। खासतौर पर संतों से आग्रह किया कि वे पौधरोपण अभियान से जरूर जुड़े । उन्हाेंने कहा कि गृहस्थ लोग जब बच्चों को पाल सकते हैं तो कम से कम साधू पौधे तो पाल ही सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बाबा रामदेव - फोटो : SELF
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पौधों को अगर पालोगे तो उनमें से कोई भी राम रहीम नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि प्रीत करो तो प्रकृति से करो, जंगल, नदियां, पेड़ पौधे आदि से प्रीत करके हम देश का भला कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
balkrishna
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने भी ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आदमी के जन्म से लेकर मृत्यु तक उसका नदियों से रिश्ता रहता है।  इस अभियान में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने भी हरसंभव सहयोग की बात कही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें