फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रजीवक बीज पर फिर विवाद, रामदेव और कांग्रेस आमने-सामने

Fri, 16 Oct 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ की ओर से बनाई गई पुत्रजीवक बीज दवा पर वाद-विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबसे प्रदेश सरकार ने दवा को लेकर बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के संकेत दिए हैं तबसे कांग्रेसियों ने भी बाबा पर हमले तेज कर दिए हैं। अब बाबा और आचार्य बालकृष्ण भी प्रदेश सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाबा रामदेव ने कहा कि जिन लोगों को भाषा की परंपरा का ज्ञान नहीं है वही लोग ऐसे सवाल उठाते हैं। जबकि पुत्रजीवक शब्द लड़का-लड़की दोनों के लिए ही प्रयोग किया जाता है।

पुत्रजीवक का वैज्ञानिक नाम यही है और यह नाम हजारों वर्षों से चला आ रहा है। इसमें पुत्र-पुत्री का कोई भेद नहीं है।
विज्ञापन

बाबा पाक-साफ तो करें जांच का स्वागत: किशोर

बाबा रामदेव ने कहा कि संस्कृत में ‘पुत्र-पुत्री’ के लिए पुत्र शब्द का ही प्रयोग होता है। आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित है। वह अपने आकाओं को खुश करने की कोशिश कर रही है।

वहीं, बाबा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुत्रजीवक बीज दवा पर उचित कदम उठाया है। कानून की नजर में सब एक हैं। सबके साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा की यदि बाबा रामदेव पाक साफ हैं तो उन्हें प्रदेश सरकार की जांच का स्वागत करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें