फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार लौटकर बाबा रामदेव जप रहे नमो-नमो की माला

Wed, 21 May 2014 02:59 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सामाजिक आंदोलन कभी बंद नहीं होंगे।
विज्ञापन

 
हमारे अभियान देश की अस्मिता से जुड़े हुए हैं। भ्रष्टाचारियों के रहते हुए भी भारतवासियों की शक्ति को विश्व ने पहचाना है।

अब देशभक्तों की सरकार आई है। भारत का रुतबा बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

राजसत्ता को दिशा देता आया है आध्यात्मिक जगत

मंगलवार को पतंजलि में अमर उजाला से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि 20 साल बाद के भारत का स्वप्न अभी से दिखाई दे रहा है।

उस स्वप्न को पूरा करने के लिए वे दिल से जुटेंगे। जहां तक राजसत्ताओं से नजदीकियों का सवाल है, आध्यात्मिक जगत सदैव राजसत्ता को दिशा देता आया है।

मोदी भी एक संत हैं, सारे देश ने देख लिया है कि उनके आभामंडल पर संतत्व छाया हुआ है।
विज्ञापन

जुल्म और ज्यादती का युग बीता

जगद्गुरु की पदवी कोई काल्पनिक नहीं, इस पदवी पर आज तक कोई न बैठ पाया है अब भारत बैठेगा।

स्वामी रामदेव ने कहा कि जुल्म और ज्यादती का युग बीत गया है। पिछले तीन वर्षों से केंद्र की कांग्रेस सरकार ने उनके खिलाफ क्या नहीं किया।

बाबा ने कहा कि योग शिविरों के माध्यम से देश के जनमानस को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी जाती रहेगी। एक जून से पतंजलि में पुन: पहले की तरह विशाल योग शिविर शुरू हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें