इन दिनों बाबा रामदेव योग छोड़ अपने 'बिजनेस' को देश भर में फैलाने में जुटे हुए हैं। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ ने इस समय अपना सारा जोर देशभर में नूडल्स उतारने के काम पर लगाया हुआ है।
अब तक 11 राज्यों के बाजारों में नूडल्स उतार चुका है। 9 से 11 नवंबर के बीच दिल्ली में बाबा रामदेव नूडल्स की लांचिंग कर सकते हैं। नेस्ले की मैगी पर देशव्यापी प्रतिबंध लगने के बाद बाबा ने अचानक अपनी मैगी उतारने की घोषणा की थी।
इसके लिए करीब 200 करोड़ रुपए खर्च कर नई यूनिट खड़ी की गई। अब बाबा और आचार्य बालकृष्ण नेस्ले की मैगी दोबारा बाजार में आने से पूर्व पूरे बाजार में छाना चाहते हैं। उत्तराखंड में वह पहले ही नूडल्स उतार चुके हैं।