भारत स्वाभिमान व दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के अजब सिंह ने कहा कि पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना भारत सहित विश्व में योग का अधिकाधिक प्रचार करने के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिए योग का प्रचार विश्व में तेजी से हो रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मास्टर कटार सिंह ने कहा कि इतने साल पहले रोपा गया पौधा आज वट वृक्ष की भांति कार्य कर रहा है। पतंजलि योगपीठ योग, आयुर्वेद, चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।
जिला युवा प्रभारी सूर्यकांत सैनी ने कहा कि बाबा रामदेव के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ देश दुनिया में धर्म निष्ठ, राष्ट्र निष्ठ, योग निष्ठ, अध्यात्मिक समाज की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।