फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के 'नवरत्न' बाबा रामदेव ने उठाया कचरा

Thu, 16 Oct 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के ‘नवरत्नों’ में शामिल योगगुरु बाबा रामदेव ने विदेश यात्रा से लौटते ही स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर पतंजलि के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सफाई की। बाबा ने हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे तीर्थों को गोद लेकर स्वच्छ और स्वस्थ तीर्थ बनाने की भी घोषणा की।

दिव्य योग मंदिर कनखल से अभियान का शुभारंभ करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जगह-जगह फैले कचरे की वजह से विश्व में भारत का सिर शर्म से झुक जाता है।

ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे आध्यात्मिक नगरों को गोद लेकर भारत को वैश्विक गौरव दिलाने की शुरुआत की जा रही है। यह शुरुआती अभियान 15 दिन तक चलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

हरकी पैड़ी तक चला अभियान

पतंजलि के कार्यकर्ता देश के 600 जिलों में प्रतिदिन दो घंटे सफाई अभियान चलाएंगे। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वच्छता अभियान ब्रह्म आराधना से कम नहीं है। सफाई की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से करानी चाहिए।

20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और कई जेसीबी मशीनों को लेकर बाबा रामदेव का कारवां सुबह कनखल होते हुए अलकनंदा घाट से हरकी पैड़ी की ओर बढ़ा। स्वयंसेवकों ने रास्तेभर झाड़ू लगाया और कईं संस्थाओं की ओर से एकत्रित कचरे को ट्रॉलियों में भरकर यथास्थान पहुंचाया। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने खुद कई जगह से कचरा उठाया।

15 दिन पतंजलि के स्वयंसेवक शहर में जगह-जगह सफाई अभियान चलाएंगे। इसके बाद हरिद्वार और ऋषिकेश से गंदगी हटाने के लिए अभियान चलेगा।

प्रत्येक मोहल्ले में समिति बनाई जाएगी। समिति में एक कार्यकर्ता पतंजलि का होगा। व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर योजना बनाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें