baba ramdev and chidanand maharaj in badrinath
- फोटो : amar ujala
योग गुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद जी महाराज ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। बदरीनाथ की पूर्जा के दौरान बाबा रामदेव ने विश्व कल्याण का संकल्प लिया। इससे पूर्व बाबा रामदेव और चिदानंद जी महाराज ने गुप्ता बंधुओं की ओर से किए जा रहे भागवत कथा में प्रतिभाग किया।
सोमवार को दोपहर में करीब बारह बजे बाबा रामदेव और चिदानंद जी हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। वे सबसे पहले गुप्ता बंधुओं की ओर से आयोजित भागवत कथा में पहुंचे। यहां उन्होंने कथावाचक अवधेषानंद जी महाराज से मुलाकात की। करीब दो घंटे तक भागवत कथा में रहने के बाद दोनों संत रिलायंस ग्रुप के गेस्ट हाउस पहुंचे।
कुछ देर तक विश्राम करने के बाद शाम करीब पौने पांच बजे उन्होंने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। बदरीनाथ की पूजा के दौरान बाबा रामदेव ने विश्व कल्याण का संकल्प लिया। वहीं, बाबा रामदेव के मंदिर परिसर में पहुंचते ही उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। बाबा ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। साढ़े पांच बजे रामदेव बदरीनाथ से रवाना हो गए। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बाबा रामदेव ने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ के सभा मंडप से बदरीनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विश्व कल्याण का संकल्प लिया।