फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने पूरी नहीं की बाबा रामदेव की मांग

Thu, 20 Mar 2014 10:54 AM IST
कौशल सिखोला/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु स्वामी रामदेव अपने चहेतों के लिए ज्यादा टिकट के लिए भाजपा पर दबाव बना रहे हैं। वैसे बाबा का दावा है कि अब तक उनके पांच समर्थकों को टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बाबा की पसंद बताए जाते हैं। लेकिन उनकी मांग इससे कहीं ज्यादा है।

बताया जाता है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम छेड़ने वाले रामदेव ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की एक लंबी-चौड़ी सूची सौंपी थी, लेकिन सूची से कम ही लोगों को टिकट मिले हैं।

पिछले कुछ दिनों से बाबा हैं नाराज

इसी से बाबा पिछले दिनों भाजपा से नाराज भी हुए थे। बाबा यूं तो काफी मुखर रहते हैं लेकिन भाजपा से सीधा मोर्चा भी नहीं खोलना चाहते।

पतंजलि से जुड़े सूत्र बताते हैं कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बाबा कम से कम 12 टिकटों पर अभी भी अड़े हुए हैं। इस बाबत उन्होंने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के और नरेंद्र मोदी से बातचीत की है।

स्वामी रामदेव ने बताया कि टिकट देने का काम भाजपा का है। उनका मकसद केवल नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना है।

रामदेव का पुतला फूंकने वाला नेता निलंबित

नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की मुहिम में जुटे बाबा रामदेव का पुतला फूंकना भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को भारी पड़ा है।

संगठन ने भाजयुमो के हरिद्वार नगर मंडल अध्यक्ष किशन बजाज को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी ने बुधवार शाम यह निर्णय लिया। प्रबल दावेदार रहे पूर्व मंत्री मदन कौशिक को हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिला है।

इससे उनके समर्थक नाराज हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कौशिक का टिकट रामदेव के कहने पर काटा गया है।

कुछ कार्यकर्ताओं ने 16 मार्च को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष किशन बजाज के नेतृत्व में कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर के बाहर रामदेव का पुतला फूंका था।
विज्ञापन

ऐसी गतिविधि BJP को बर्दाश्त नहीं

बाबा के खिलाफ शहर में कई जगह प्रदर्शन भी हुए थे। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। पहले दिन से ही माना जा रहा था कि मोदी के नजदीकी रामदेव के खिलाफ ऐसी गतिविधि को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने बताया कि रामदेव का पुतला फूंकने वाले और पार्टी को सहयोग नहीं देने वाले किशन बजाज को निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई अन्य पदाधिकारी ऐसी अनुशासनहीनता करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें