फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फरवरी में टल सकती है बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा, बर्फबारी बनी बड़ी बाधा

Tue, 05 Feb 2019 08:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
shiva
विज्ञापन

चीन सीमा क्षेत्र में पहली बार होने वाली बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा भारी बर्फबारी के कारण आगे खिसक सकती है। उत्तराखंड के चमोली जिले में टिम्मरसैंण में बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा संचालन के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और जिला प्रशासन की टीम छह फरवरी को नीती गांव का दौरा करेगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि बाबा बर्फानी की यात्रा दस फरवरी से प्रस्तावित है, लेकिन नीती घाटी में हुई अत्यधिक बर्फबारी से यात्रा शुरू होने की तिथि में बदलाव भी किया जा सकता है। जिला प्रशासन की टीम नीती क्षेत्र के निरीक्षण के बाद इस संबंध में निर्णय लेगी।

विज्ञापन

क्षेत्र में बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण पांच से छह फीट तक बर्फ जमी हुई है, जबकि मौसम विभाग ने दस फरवरी को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रा की तिथि में बदलाव का निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि 6 फरवरी को जिला प्रशासन और बीआरओ की टीम नीती घाटी में भेजी जाएगी। बर्फबारी की स्थिति का आंकलन करने के बाद ही यात्रा संचालन की तिथि पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें