फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक का टॉपर मगर शौक लड़कियों को परेशान करना

Thu, 08 Oct 2020 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कुर्की का आदेश लेकर पहुंची पुलिस तब घरवालों ने कराया गिरफ्तार
विज्ञापन

शहर के थानों में भी दर्ज हैं केस, दिल्ली की युवती को भी कर चुका है परेशान

बरेली। रुड़की की एयर होस्टेस को अश्लील मेसेज भेजकर परेशान करने वाले बी टेक टॉपर से उसके परिवार वाले भी परेशान हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को रुड़की पुलिस उसकी कुर्की का नोटिस लेकर बरेली आई थी। इस संबंध में मुनाई भी कराई गई तो परिवार वालों ने खुद ही उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ प्रेमनगर, इज्जतनगर और बारादरी में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमा दिल्ली की युवती ने भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि रोहित सक्सेना काफी शातिर है। उसके खिलाफ प्रेमनगर व इज्जतनगर में दो-दो और बारादरी में एक मुकदमा दर्ज है। इनमें से एक मुकदमा दिल्ली की युवती ने भी दर्ज कराया है। रोहित बी टेक करने के बाद आईटी इंजीनियर की नौकरी भी कर चुका है। मगर अब वह लोगों को परेशान करने लगा है। उन्होंने बताया कि रुड़की में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। इस पर मंगलवार को पुलिस उसकी कुर्की का नोटिस लेकर पहुंची। इस बारे में उसके घर के आसपास मुनादी भी कराई गई, जिसके बाद घरवालों ने ही उसे गिरफ्तार करा दिया।

700 नंबरों से कर चुका है कॉल

रुड़की पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी वहां की एयर होस्टेस के पास अलग-अलग 700 मोबाइल नंबरों से कॉल कर चुका है। आरोपी शातिर दिमाग है और वह अपने नंबर से कॉल नहीं करता था। वह किसी चीज का बहाना बनाकर रेहड़ी या किसी राह चलते व्यक्ति से मोबाइल लेता था और युवती के पास कॉल और मेसेज करता था।

एप के जरिये हैक करता था व्हाट्सएप

रुड़की पुलिस के मुताबिक आरोपी एप के जरिये लोगों का व्हाट्सएप हैक करता था। पहले कोई बहाना बनाकर उनका मोबाइल नंबर लेता था और उस पर एप के जरिये ओटीपी भेजता था। इसके बाद ओटीपी से मोबाइल वाले का ही व्हाट्सएप हैक कर लेता था। इसी तकनीक का प्रयोग कर वह एयर होस्टेस को मेसेज और अश्लील वीडियो भेजता था।

आईपीएस से भी की थी गाली गलौज

आरोपी रोहित सक्सेना ने बरेली में आईपीएस और पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर भी कॉल कर गाली गलौज की थी। तब भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें