फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के राज्यपाल को यूपी में अहम जिम्मेदारी

Wed, 18 Jun 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार ने यूपीए शासन में नियुक्त राज्यपालों को हटाने की कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी के चलते उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने मंगलवार को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देर शाम जोशी का इस्तीफा मंजूर करते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी को यूपी में नए राज्यपाल की नियुक्ति होने तक वहां का दायित्व संभालने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

आपदा में मारे गए लोगों के लिए की प्रार्थना

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी मंगलवार को शाम करीब पौने सात बजे नैनीताल राजभवन पहुंचे।

राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने विगत वर्ष 16-17 जून को आयी आपदा की पहली बरसी के मौके पर भगवान केदारनाथ के दर्शन करने की अभिलाषा पूरी न होने पर अफसोस जताया।

राज्यपाल ने दैवीय आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर उनसे उत्तराखंड की खुशहाली और राज्य को आपदा मुक्त रखने के लिए स्वयं दुआ मांगने जाना चाहते थे।

उनका यह भी कहना है कि वे मौके पर जाकर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं, स्थानीय नागरिकों की परेशानियों और बीते वर्ष की तबाही के बाद हुए राहत कार्यों का जायजा भी लेना चाहते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें