तबादला आदेश से नौ दिन बाद और उत्तराखंड छोड़ने से ठीक पहले तक राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति भी कर दी। विगत सात जनवरी को देहरादून छोड़ने से ठीक पहले कुरैशी ने सतेंद्र प्रसाद मिश्र को पुन: आयुर्वेद विवि में तीन वर्ष के लिए कुलपति के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए।
जबकि इससे पूर्व कुरैशी तबादला आदेश आने के बाद औद्यानिकी व वानिकी विवि के कुलपति की नियुक्ति भी कर चुके थे।
30 दिसंबर 2014 को राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी के मिजोरम तबादले की अधिसूचना जारी हो गई थी, लेकिन तीन दिन बाद कुरैशी ने औद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कार्यवाहक कुलपति डॉ. मैथ्यू प्रसाद की नैय्या भी पार लगाते हुए उन्हें तीन वर्ष के लिए स्थायी कुलपति के रूप में नियुक्ति दी।