फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल ने किया सूर्य नमस्कार का विरोध

Fri, 19 Jun 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने गुरुवार को पिरान कलियर पहुंच कर दरगाह साबिर पाक पर फूलपोशी कर चादर चढ़ाई और देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


जियारत करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जवाब देते हुए कहा कि योग करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उन्हें योग में सूर्य नमस्कार पर आपत्ति है।

उन्होंने कहा कि नमाज में लगभग सभी प्रकार के योग आ जाते हैं। फिर भी योग किया जा सकता है। उन्होंने योग को किसी मजहब से न जोड़ने की बात भी कही। इस दौरान राव शेर मोहम्मद, राव आफाक, एसडीएम मोहम्मद नासिर एवं दरगाह प्रबंधक फुरकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें