फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज के सिपाही हुकुम सिंह सजवाण का निधन

Wed, 16 Oct 2019 03:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हुकुम सिंह सजवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज के सिपाही हुकुम सिंह सजवाण (95) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने कैनाल रोड स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। आज ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन


मूलत: चंबा टिहरी गढ़वाल निवासी हुकुम सिंह सजवाण काफी समय तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज में रहे। आजादी की लड़ाई में भी उन्होंने सक्रिय योगदान दिया। देश की आजादी के बाद उन्होंने भारतीय सेना ज्वाइन कर ली। यहां से सेवानिवृत्त होने के बाद लंबे समय तक उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया में सेवाएं दी।

पिछले तीन दशक से अधिक समय से वह सेवानिवृत्त जीवन व्यतीत कर रहे थे।  आज एकता एवेन्यू, कैनाल रोड स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली और ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें