फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश के आठ और निजी अस्पतालों में आयुष्मान से इलाज, यहां पढ़ें सूची कहां-कहां मिलेगा इलाज

Wed, 07 Jun 2023 01:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

अब प्रदेश के 102 सरकारी, 134 निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से इलाज मिल रहा है। सूचीबद्ध हुए अस्पतालों में दो सीमांत पर्वतीय जनपद पिथौरागढ़ के हैं। पूर्व में प्रदेश के 102 सरकारी व 126 निजी अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सेवाओं के लिए सूचीबद्ध किया था।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के आठ और निजी अस्पतालों में अब आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा सकते हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इन्हें सूचीबद्ध कर दिया है, जिसमें ऊधमसिंह नगर के तीन, पिथौरागढ़ के दो, देहरादून, हरिद्वार व रुद्रपुर का एक-एक अस्पताल शामिल है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुताबिक, सूचीबद्ध हुए अस्पतालों में दो सीमांत पर्वतीय जनपद पिथौरागढ़ के हैं। पूर्व में प्रदेश के 102 सरकारी व 126 निजी अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सेवाओं के लिए सूचीबद्ध किया था।

विज्ञापन


अब सूबे के दूरस्थ जनपद पिथौरागढ़ में संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज व रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर को सूचीबद्ध किया गया है। प्रदेश में अब 102 सरकारी और 134 प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही आयुष्मान योजना की सूचीबद्धता में कुल 236 अस्पताल हो गए हैं।

विज्ञापन

इन आठ अस्पतालों में लें अब आयुष्मान से इलाज की सुविधा

संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज, पिथौरागढ़

रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर, पिथौरागढ़

स्पंदन हार्ट सेंटर, देहरादून

द मेडिसिटी, रुद्रपुर

नरूला हॉस्पिटल, ऊधमसिंह नगर

ये भी पढ़ें...Dehradun News: देर रात मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक में पहुंचा यमुना का पानी, टीम को मिली पहली कामयाबी

इमेज आई हॉस्पिटल, ऊधमसिंह नगर

भगवती हॉस्पिटल, हरिद्वार

महाजन हॉस्पिटल, ऊधमसिंह नगर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें