कुछ अस्पताल एकल डॉक्टर के भरोसे चल रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर के छुट्टी या किसी अन्य कारण से बाहर होने पर मरीजों को इलाज या रेफर करने में निचले अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी दिक्कत होती है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के पास ऐसे मामले बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में योजना की नोडल अधिकारी डा. सरोज नैथानी ने बताया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में उनसे नीचे पद के अधिकारी और कर्मचारी मरीजों को रेफर कर सकेंगे। जिस पद के अधिकारी या कर्मचारी की ड्यूटी होगी, उसे ही रेफर करने का अधिकार रहेगा। इससे मरीजों को अनावश्यक परेशानी से नहीं जूझना होगा।