हरीश रावत ने मिश्रा को हटाने के निर्देश जारी कर दिए।
- फोटो : अमरउजाला
सरकार ने आखिरकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. मृत्युंजय कुमार मिश्रा को हटाने का फैसला ले लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मिश्रा को हटाने निर्देश शासन को दिए हैं।
प्रमुख सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को हटाने के आदेश संबंधित फाइल मुख्य सचिव कार्यालय से उनके कार्यालय में आई है, जिसपर बुधवार को कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मिश्रा की जगह आईएएस वी षणमुगम को चार्ज देने का निर्देश भी शासन को दिए हैं।
जुलाई माह में राजभवन ने मिश्रा की कुलसचिव पद पर वर्ष 2013 में हुई नियुक्ति प्रक्रिया की जांच के आदेश दिए थे। राजभवन के पत्राचार पर मुख्य सचिव शत्रुघ्न ने प्रमुख सचिव आयुष ओमप्रकाश को प्रकरण की जांच करवाने के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट को आधार बना मुख्य सचिव ने सीएम को लगभग एक माह पहले फाइल भेज दी।